Follow Us:

दिल्ली में बदमाशों ने महिला पत्रकार को गोली मारी, कार पर अंडे भी फेंके

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एक महिला पत्रकार को गोली मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की पहचान मिताली चंदोला रूप में हुई है और घटना के वक्त वह अकेली थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात मिताली चंदोला धर्मशाला कैंसर अस्पताल के पास अकेले ड्राइव कर रही थी, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कार को रोका और सामने से गोली मार दी। महिला को कम से कम तीन गोलियां मारी गईं, जिनमें से दो गोलियां महिला को लगीं और एक कार के फ्रंट विंडशील्ड में जा लगी। उसकी कार पर अंडे भी फेंके गए थे। एक गोली महिला के दाहिने हाथ में लगी। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्जरी के लिए उसे एम्स में स्थानांतरित किया जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम को फायरिंग के बारे में रविवार को करीब 12.30 बजे सूचना मिली थी।

एएनआई के मुताबिक, चंदोला नोएडा में एक टेलीविजन चैनल में काम करती है। आलोक कुमार ने कहा कि न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने अपने पति के साथ होने वाले मतभेदों के बारे में पुलिस को बताया है। पुलिस को इसके पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी होने का शक है। पुलिस अधिकारी पुलिस ने डकैती के प्रयास सहित अन्य एंगल को भी खारिज नहीं किया है।