Follow Us:

वैश्विक भुखमरी की लिस्ट में भारत की पाकिस्तान, बांग्लादेश से बुरी हालत

डेस्क |

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत अपने पड़ोसियों नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है। भारत इस साल 116 देशों में 101 स्थान पर रहा। 2020 में भारत 94वें स्थान पर था।

चीन, ब्राजील, कुवेत समेत 18 देशों 5 से कम ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर के साथ ऊपरी क्रम में रहे। जबकि भारत के पड़ोसी म्यांमार 71वें, नेपाल और बांग्लादेश 76वें और पाकिस्तान 92वें स्थान पर थे। इस रिपॉर्ट को आयरलैंड की एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी का संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ एक साथ मिलकर तैयार करते हैं।

आपको बता दें कि 2000 में भारत का स्कोर 38.8 था जोकि 2012 में भारी सुधार के लाथ 28.8 पर आ गया। पर  2012 से 2021 में मात्र 1.3 अंकों की ही गिरावट दर्ज की गई है। 2021 में भारत का स्कोर 27.5 अंक है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 4 सूचकों के नतीजों की नजर में रख कर तय किया जाता है। ये सूचक हैं – कुपोषण, 5 साल की कम उम्र वाले बच्चों का वजन कम होना, 5 सालों से कम आयु वाले बच्चे जिनकी आयु के हिसाब से लम्बाई कम है और बच्चों में मृत्यु दर।