Follow Us:

23 और 24 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कर्मी

डेस्क |

बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने जा रहे हैं। इस दो दिन की हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। हालांकि इस हड़ताल का असर हिमाचल सहित बाकी राज्यों में होगा या नहीं… इसकी स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है। अगर हिमाचल सहित बाकी राज्यों में बैंक बंद रहे तो वर्किंग डेज़ बुधवार और गुरुवार का कामकाज़ ठप रह सकता है। इसी बीच अगला माह मार्च फाइनेंशियल ईयर का लास्ट माह माना जाता है जिसमें कई छुट्टियां भी आने वाली हैं।

अगल माह की शुरुआत 1 तारिख को छुट्टी से ही होने वाली है। 1 मार्च महाशिवरात्रि है जिसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6, 12, 13, 18, 20, 26 और 27 मार्च के दिन बैंक बंद रहेंगे। इन दिनों में रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं जबकि 18 तारिख को होली के चलते बैंक बंद रहेंगे।