पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। सोढ़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे को ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ” उनसे पंजाब की घुटन और असहाय स्थिति देखी नहीं जा रही। कांग्रेस ने प्रदेश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भावना दांव पर लगा दी है। गहरे दुख के साथ वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोढ़ी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब के हित में फैसला लिया है। पीएम मोदी और भाजपा ही पंजाब को बचा सकते हैं। कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की यह अंदरूनी कलह पंजाब में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है।
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…