Follow Us:

CM भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती

डेस्क |

पंजाब में नवगठित आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक हुई। पहली ही कैबिनेट में सीएम मान ने बेरोजगारों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए 25 हजार खाली पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया। इसमें से 10 हजार भर्तियां पुलिस विभाग और 25 हजार अलग-अलग विभागों में भरी जाएंगी। इसके अलावा विधानसभा के चालू सत्र में तीन महीने के लिए लेखा अनुदान पेश करने का फैसला किया गया।

बता दें कि भगवंत मान ने सरकार बनने पर पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पहली ही कैबिनेट बैठक में 25 हजार पदों पर भर्ती करने का ऐलान कर अपने वादे को पूरा किया है। इससे पहले, शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्रिमंडल में एक महिला सदस्य सहित आप के 10 विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब राजभवन में गुरु नानक देव सभागार में एक समारोह में 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।