भारतीय जनता पार्टी देश की अन्य पार्टियों से संपत्ति के मामले में कहीं आगे है। भाजपा ने वित्त वर्ष 2019-20 में अपनी संपत्ति 4847.78 करोड़ बताई है। बहुजन समाज पार्टी करीब 698 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कांग्रेस करीब 588 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।
चुनाव सुधारों की वकालत करने वाले समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस (एडीआर) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक सत्ताधारी भाजपा ने वित्त वर्ष 2019-20 में अपनी संपत्ति 4847.78 करोड़ घोषित की है। यह देश के राष्ट्रीय दलों की संपत्ति का करीब 70 प्रतिशत है। संपत्ति घोषित करने वाले सात राष्ट्रीय दलों में बहुजन समाज पार्टी 698.33 करोड़ के साथ नंबर दो पर है।
वित्त वर्ष में कांग्रेस की संपत्ति करीब 588.16 करोड़ सामने आई। यह राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का 8.42 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा संपत्ति समाजवादी पार्टी के पास है। समाजवादी पार्टी ने 563.47 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं नंबर दो पर 301.47 करोड़ की संपत्ति के साथ टीआरएस है।
एडीआर ने यह रिपोर्ट 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के विश्लेषण के आधार पर तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में सात राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से घोषित की गई कुल संपत्ति 6988.57 करोड़ और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की ओर से घोषित की गई कुल संपत्ति 2129.38 करोड़ रुपये रही। राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति में भाजपा की हिस्सेदारी 69.37 फीसदी, बसपा की 9.99 और कांग्रेस की 8.42 फीसदी रही।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…