<p>अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचीं स्मृति ईरानी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले स्मृति ईरानी अमेठी में सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर को नमन करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि उत्तर प्रदेश अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी थी।</p>
<p>इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्या के आरोपियों के पकड़ने के लिए डीजीपी से बात की है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है। वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे। भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों ना छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है।</p>
<p>यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हम अगले 12 घंटे में केस को सुलझाने के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की तीन कंपनियों को नियुक्त किया गया है।</p>
<p>भाई नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र के बेटे अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या राजनीतिक कारणों के चलते की गई है। गांव की प्रधानी भाजपा में सक्रियता के चलते कई लोग उनसे नाराज थे। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी ने पिता जी को चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। जिसे वह निभा रहे थे। ये बात अन्य विरोधी नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…