Categories: इंडिया

BJP ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से किया निष्कासित

उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। सीबीआई की ज्वाइंट डायरेक्टर ने एमिकस क्यूरी को जानकारी दी। बता दें कि भाजपा विधायक सेंगर पहले से ही पार्टी से निलंबित थे। उन्नाव कांड पर आखिरकार बीजेपी को बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। रेप पीड़िता की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला

सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता और उसके परिजनों  की रविवार को रायबरेली  के पास हुई ट्रक दुर्घटना से जुड़ी जांच अपने हाथों में ले ली थी। इस हादसे में बलात्कार पीड़िता और उसका वकील गंभीर रुप से घायल हो गए और उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई। हादसे में मृत महिलाओं में से एक उन्नाव दुष्कर्म मामले की गवाह थी। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने दावा किया कि यह दुर्घटना उनकी बेटी और अन्य को खत्म करने की एक साजिश थी। आरोपियों पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा था कि वह वीरवार को देखेंगे कि बलात्कार पीड़िता का लिखा पत्र जो उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री को 17 जुलाई को प्राप्त हुआ, उनके समक्ष पेश क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा था कि ऐसी खबरें प्रसारित-प्रकाशित हो रही हैं कि जैसे मैंने यह पत्र पढ़ लिया हो। पीड़िता और उसके परिवार के दो सदस्यों द्वारा लिखा गया यह पत्र 12 जुलाई का है और इसकी प्रति इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य प्राधिकारियों को भेजा गया था।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

2 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

2 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

2 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

2 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

3 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

3 hours ago