Categories: इंडिया

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट की गैस पाइप में धमाका, 9 की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह एक गैस पाइप लाइन में जबरदस्त धमाका हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में अभी तक छह लोगों के मारे जाने की सूचना है। कई अन्य लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा किया जाता है। हालांकि दुर्ग जिले के पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने बताया कि बचाव दल के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ट्वीट किया, “भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई गैस पाईपलाइन दुर्घटना से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। इस हादसे में प्राण गंवाने वाले भाई-बंधुओं को भावभीनी श्रद्घांजलि, मैं ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।”

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

3 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago