Follow Us:

यमुना में नाव पलटने से 22 की मौत, कई लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह काठा गांव के सामने यमुना नदी में एक नाव के पलट गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों दिल्ली और मेरठ रेफर कर दिया है। इसके अलावा हादसे में 20 लोग लापता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे मे मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख जताया है और अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें कि घटना बागपत के कोतवाली के काठा गांव की है। नाव में सवार लोग बागपत से हरियाणा जा रहे थे। काठा गांव के निवासी महिला और पुरुष रोजाना नाव से यमुना नदी पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं। माना जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। लोगों के अलावा नाव पर खाद के बोरे और अन्य सामान भी लदा था। जिला पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव का काम अभी जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।