Follow Us:

महाराष्ट्रः सांगली में ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, 9 की मौत-16 को बचाया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र के सांगली जिले में ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। पलुस ब्लॉक के भामनाल के पास गुरुवार को हुए इस हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई। इस नाव में 27-30 ग्रामीण सवार थे। प्रशासन ने 16 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी ग्रामीण की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र में बाढ़ विकराल रुप लेती जा रही है। बाढ़ के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि लगातार बारिश और जलाशयों के पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोनों राज्यों में प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं इसके लिए सेना सेना भी मदद कर रही है। लगातार बारिश के बाद, कुर्ला उपनगर के क्रांति नगर, इंदिरा नगर, जरीमरी, शंकरनगर और बैल-बाजार इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। कर्नाटक के बेलगाम, बागलकोट और रायचूर जिले और महाराष्ट्र के रायगढ़, कोल्हापुर और सांगली जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब एक हजार सैन्यकर्मियों को तैनात किए गए हैं।