Categories: इंडिया

बॉलीवुड अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

<p>बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन हो गया है। कादर खान लंबे समय से बीमार थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। इससे पहले उनके बेटे सरफराज ने उनके निधन की खबरों पर लगाम लगाया था और कहा था कि यह सब अफवाह है। लेकिन अब कादर के बेटे सरफराज खान ने इस बात की पुष्टि कर दी है। कादर खान लंबे समय से बीमार थे और कनाडा में अपने बेटे के साथ रह रहे थे।</p>

<p>कादर खान के बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की है। सरफराज ने बताया कि &lsquo;मेरे डैड हमें छोड़कर चले गएए हैं। कनाडा के समय अनुसार 31 दिसंबर शाम छह बजे उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे दोपहर को कौमा में चले गए थे। वे 16-17 हफ्ते से अस्पताल में थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। हमारा पूरा परिवार यहीं पर है और हम यहां लंबे समय से रह रहे हैं। हम सबकी दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।&#39;</p>

<p>कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर, 1937 में अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। इंडो-कैनेडियन मूल के थे। कादर खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 1970 और 1980 के दशक के जाने माने स्क्रीनराइटर भी रहे हैं। कादर खान ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाया भी था। कादर खान अपने संजीदा और कॉमेडी दोनों ही तरह के किरदारों के लिए खास पहचान रखते हैं। गोविंदा के साथ तो कादर की कमाल की ट्यूनिंग रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2218).jpeg” style=”height:1542px; width:1424px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

2 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

2 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

2 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

2 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

2 hours ago