श्री नैना देवी में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर किया नवबर्ष का आगाज

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में नववर्ष मेला के दौरान पिछले 2 दिनों से लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज किया। नव वर्ष के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की हवन यज्ञ किया और पूरी रात जागरण में भाग लेकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे मां के दरवार मंदिर परिसर का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के दिलों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छटा बिखेरता रहा। इस बार मंदिर सजाबट का कार्य पंजाब लुधियाना के श्रद्धालुओं ने बखूबी किया।

पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा मंदिर परिसर क्षेत्र ऊंचे जयकारों से गुंजनमय होता रहा। हिमाचल प्रदेश देवभूमि में धार्मिक पर्यटन का अद्भुत नजारा देखने को यहां मिला। लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े होकर श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए।

हालांकि पुलिस और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे और लाइनों में ही श्रद्धालुओं को मां के दरबार में भेजा गया। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं ने खूब पंजाबी भेंटे प्रस्तुत की और खूब भंगड़ा भी डाला। कुल मिलाकर श्रद्धालुओं ने बड़े आराम से माता जी के दर्शन किए नव बर्ष का आगाज किया और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटे।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

1 hour ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

3 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

3 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

6 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

7 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

7 hours ago