Categories: इंडिया

आज से संसद का बजट सत्र शुरू, शुक्रवार को पेश होगा अंतरिम बजट

<p>16वीं लोकसभा अपने कार्यकाल की समाप्ति की ओर पहुंच रही है। संसद का बजट सत्र आज 31 जनवरी से शुरू हो रहा है जो 13 फरवरी तक चलेगा। यह वर्तमान सरकार के तहत संसद का अंतिम सत्र होगा। सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ होगी। वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सरकार इसमें समाज के विभिन्न वर्गो के कल्याण से जुड़ी कई घोषणा कर सकती है।</p>

<p>लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इस आखिरी संसद सत्र के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। जहां एक ओर सरकार का अजेंडा अपने अंतरिम बजट को पास कराना रहेगा, वहीं उनकी प्राथमिकता अपने महत्वाकांक्षी बिल तीन तलाक और नागरिकता संशोधन बिल पास कराना रहेगी। दरअसल, चुनाव से ठीक पहले होने वाले सत्र में लोकसभा चुनाव की छाया दिखेगी। सरकार और विपक्ष दोनों की कोशिश होगी कि अपने-अपने अजेंडे जोरदार तरीके से देश के सामने रख सकें।</p>

<p>चर्चा है कि इस बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें आयकर छूट की सीमा बढ़ाने, गरीबों के लिये न्यूनतम आय योजना और किसानों के लिए सहायता पैकेज सहित कई तरह की लोक लुभावन घोषणाएं की जा सकती हैं। हालांकि, बजट सत्र के दौरान मात्र चार महीने के लेखानुदान को ही मंजूरी दी जाएगी। चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली नई सरकार ही पूर्ण बजट पेश करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago