Categories: इंडिया

दिल्ली-पंजाब रूट पर चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

<p>बुलेट ट्रेन का सपना देश की नहीं बल्कि हर राज्य का है कि उनके राज्य में बुलेट ट्रेन चले। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब राज्य के निवासियों को बुलेट ट्रेन का एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।</p>

<p>एक दैनिक अखबार के मुताबिक, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने बताया कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन शुरू करने के इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी भी दे दी है। इसकी प्रोजेक्ट की मांग वह काफी समय से करते आए हैं लेकिन अब जाकर इस प्रोजेक्ट पर मंजूरी मिली है। प्रोजेक्ट के मुताबिक, यह बुलेट ट्रेन 2024 तक शुरू हो जाएगी और इसका रूट दिल्ली से अमृतसर का होगा।</p>

<p>ट्रेन की सबसे बड़ी खासीयत यह होगा कि यह 458 किलोमीटर का सफर केवल अढाई घंटे में तय करेगी। इसी के साथ प्रोजेक्ट में लगभग एक लाख करोड़ रूपये तक का खर्च आएगा। परियोजना को सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल बनाएगी।</p>

<p>अमृतसर से दिल्ली तक शुरू होने वाली इस बुलेट ट्रेन के मार्ग में फिलहाल अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर स्टॉपेज सूचीबद्ध किए गए हैं। इस बुलेट ट्रेन का किराया शताब्दी ए.सी. एग्जैक्टिव श्रेणी के किराए के बराबर ही होगा। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर यात्रा पर न्यूनतम 2061 रुपए का खर्च होगा। दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा के लिए न्यूनतम 1161 रुपए खर्च अनुमानित है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

12 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

12 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

13 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

13 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

13 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago