Follow Us:

झारखंडः गढ़वा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 7 की मौत 40 यात्री घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड के गढ़वा जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। इस बस में 59 लोग सवार थे। यह बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी। यह दुर्घटना रात को करीब 2 बजे उस वक्त हुई जब अचानक ड्राइवर की आंख लग गई और बस अन्नराज घाटी में जा गिरी।

घटना की खबर मिलने पर वहां जुटे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जिसमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार इस घाटी में छोटी-बड़ी गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला जारी है।