जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती से पैदा हुई उठापटक की स्थिति के बीच कश्मीर में धारा 144 लागू कर दी गई है। रविवार शाम से घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद होने की जानकारी मिल रही है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। सज्जाद लोन को भी नजबंद करने की बात सामने आ रही है।
गृहमंत्री राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण संबंधी बिल पेश करेंगे। यह बिल 28 जून को लोकसभा से पास हो चुका है। राज्यसभा के सभापति ने आवश्यक कामकाज को लेकर शून्यकाल को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा कश्मीर के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस ने दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दिया और कार्यवाही से पहले गुलाम नबी आजाद के चेंबर में बैठक की। इसके अलावा महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी और माकपा नेता भी राज्यसभा में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे।



