Categories: इंडिया

नोटबंदी जैसे हालात! कई राज्यों में ATM खाली, बैंकों में लगी लंबी कतार

देश के कई बड़े राज्यों में इस वक्त कैश की किल्लत की खबरें आ रही हैं। कुछ जगह तो ये हालात नोटबंदी के जैसे हो गए हैं। इसी बीच कैश किल्लत के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अहम बयान दिया है। जेटली ने कहा है कि प्रचलन में पर्याप्त मुद्रा है और अस्थायी दिक्कतों को जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा।

अचानक बढ़ी मांग से मुद्रा में आई कमी

खबरें हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना जैसे कम से कम छह राज्यों में मुद्रा की कमी है। जेटली ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने देश में मुद्रा की स्थिति का आकलन किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर पर्याप्त से ज्यादा मुद्रा चलन में है और यह बैंकों के पास भी उपलब्ध है।

कुछ इलाकों में असाधारण तरीके से अचानक बढ़ी मांग से मुद्रा की अस्थायी तौर पर कमी हो गई है जिसे जल्द ही निपटा लिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एसपी शुक्ला ने कहा कि हमारे पास इस समय एक लाख 25 हजार करोड़ की नकदी है। कुछ राज्यों में नकदी की कमी हैं तो कुछ में यह अधिक है।

सरकार ने राज्यवार समितियों का गठन किया है और रिजर्व बैंक ने भी एक राज्य से दूसरे राज्य को नकदी हस्तांतिरत करने के लिए समिति गठित की है। यह कार्य तीन दिन में पूरा हो जाएगा।

ATM में नहीं है कैश

देश के कई हिस्सों में बैंकों के पास नकदी की दिक्कत है। एटीएम में पैसा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैवाहिक सीजन होने की वजह से भी लोगों के समक्ष काफी कठिनाई आ रही है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि देश में अभी मुद्रा का स्तर नोटबंदी से पहले वाले स्तर यानी करीब 17 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago