Follow Us:

CBSE के 10वीं के नतीजे घोषित, करीब 18 लाख स्टूडेंट्स का खत्म हुआ इंतजार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 18 लाख स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हा गया है। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक बेवसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर कर दी गई है। स्टूडेंट्स इस बेवसाइट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं के परीक्षा में 91.46 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 93.31 प्रतिशत लड़कियां और 90.14 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इसके अलावा त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बेंगलुरू में सबसे अच्छा रिजल्च आया है। ये टॉप तीन जोन हैं।

देश के वर्तमान शिक्षा मंत्री या मानव संसाधन विकास मंत्री या एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर 10वीं के परिणामों की घोषणा की जानकारी दी है।