इंडिया

केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, पीएम स्वनिधि को 2024 तक बढ़ाया गया…

डेस्क। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) को अब दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत अब तक विभिन्न योजनाओं से 16.7 लाख लाभार्थियों को फायदा मिला है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट और डेटा सेवाओं में सुधार के लिए 2जी मोबाइल सेवाओं को 4जी में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सल सर्विस आब्लिगेशन फंड परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस पर 2,426.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन 2जी टावरों को 4जी में बदला जाना है वे सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इनमें भारत में बने 4जी कोर नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क एवं टेलीकाम नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। इन सभी टावरों को भारत संचार निगम लिमि‍टेड यानी बीएसएनएल (BSNL) अपग्रेड करके संचालित करेगा।

मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन के लिए फास्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों की दरों को मंजूरी दी है। इस सीजन के लिए इन उर्वरकों पर 60,939.23 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। इसमें स्‍वदेशी विनिर्माण और डीएपी के आयात के लिए अतिरिक्‍त मदद दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावाट की क्वार पनबिजली परियोजना के निर्माण के लिए 4,526.12 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने 4,526.12 करोड़ रुपये की लागत से 540 मेगावाट की क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी है। यह परियोजना 54 महीनों में शुरू की जाएगी। 540 मेगावाट का क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट किश्तवाड़ जिले में चिनाव नदी पर बनाया जाएगा।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

42 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago