इंडिया

कर्मचारियों को आज मिल सकता है होली गिफ्ट, खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपए!

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आज होली गिफ्ट मिल सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक होने वाली है जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ता में तीन 3 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

इसके साथ ही उनके 18 महीने के बकाया डीए पर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों के खाते में 2 लाख रुपये तक आ सकते हैं। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्त महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा सकता है।

अगर मोदी सरकार कर्मचारियों के बकाये भत्ते के भुगतान पर फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का फायदा होने की उम्मीद है। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपये से लेकर 37554 रुपये तक है। इसी तरह लेवल-13 और लेवल-14 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 144200 रुपये से 218200 रुपये तक मिल सकते हैं।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है। इस बार डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago