Follow Us:

चंडीगढ़: पीजी में लगी आग, 3 लड़कियों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एक रिहायशी इलाके में स्थित पेइंग गेस्ट (पीजी) में भयंकर आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग में झुलसने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गई। मरने वाली छात्राओं की उम्र करीब 20 साल की है।  कहा जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग घर की पहली मंजिल पर लगी, जहां 20 से अधिक छात्राएं रहती थीं। यह तो गनीमत रहा कि घटना के समय अधिकांश छात्राएं घर से बाहर थीं। पुलिस ने बताया कि दो छात्राओं ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग से आग निकलते देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके थोड़ी ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। घायल लड़कियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में पंजाब के कपूरथला, कोटकपुरा औऱ हरियाणा के हिसार की लड़कियां शामिल हैं।