Categories: इंडिया

आज लगेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानें ग्रहण से जुड़ी सारी बातें

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज रात लगने वाला है। यह ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक है।

सूतक काल

27 जुलाई को ग्रहण शुरू होने से पहले दोपहर 02:54 बजे से 28 जुलाई को रात्रि 03: 49 बजे तक के समय को सूतक काल माना जा रहा है।सूर्योदय के बाद सूतक समाप्त माना जाएगा।

चंद्रमा क्यों दिखता है लाल

चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा हमेशा लाल रंग का दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रग्रहण के वक्त सूर्य और चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है। इस वजह से सूर्य की रोशनी रुक जाती है। ऐसी वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है।

चंद्रग्रहण के दौरान करें से काम

1. सोने, चांदी और तांबे के नाग का काले तांबे की प्लेट में रखकर दान करना शुभ माना जाता है।

2. चंद्रग्रहण पर दान पुण्य करना चाहिए इसका अधिक लाभ मिलता है।

3. ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए। उसके बाद जिन चीजों को आप दान करना चाहते हो तो उन्हें स्पर्श कर रख दें और अगले दिन दान कर दें।

4. स्नान के बाद यदि संभव हो तो पूजा-पाठ करना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये काम

1. सूतक काल में पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए।

2. ग्रहण के समय खाना खाने से भी बचना चाहिए। इस दौरान ग्रहण किया गया भोजन अशुद्ध हो जाता है।

3. जिन चीजों को फेंका नहीं जा सकता उन खाने पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती डाल दें।

4. गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण काल घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के समय निकलने वाली नकारात्मक किरणें माता और शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

13 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

13 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

15 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

17 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago