Categories: हिमाचल

हिमाचल में बारिश बनी आफत, प्रदेश भर में 73 सड़क मार्ग बंद

प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं भूस्खलन से प्रदेश में सड़कों के कई रूट बंद हो गए हैं।

बारिश और लैंड स्लाइड से हुई तबाही के कारण राज्य के 73 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर  शिमला और सिरमौर में देखने को मिला। शिमला में 29 और सिरमौर में 21 सड़के बंद हुईं जबकि कुल्लू में 17 सड़क मार्ग बंद हुए हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में लाखों रुपये की फसलें भी तबाह हुई हैं।

हिमाचल के सबसे बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट नाथपा-झाकड़ी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। सतलुज नदी पर बने परियोजना के बांध से पानी की निकासी शुरू की जा रही है। डैम प्रशासन की मानें तो बांध से 15 सौ क्यूमिक्स पानी छोड़ा जा रहा है जिससे सतलुज का जलस्तर एकदम से बढ़ जाएगा और इसके लिए अलर्ट जारी कर सतलुज नदी के किनारों पर लोगों को जाने से मना किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 जुलाई तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। 31 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा और राज्य में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago