Follow Us:

इसरो की बड़ी कामयाबी, चंद्रयान 2 से सफलतापूर्वक हुआ अलग विक्रम लैंडर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इसरो ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। के मिशन मून पर निकले चंद्रयान 2 से आज दोपहर 1:15 बजे ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग हो गया। अगले 20 घंटे तक विक्रम लैंडर अपने ऑर्बिटर के पीछे-पीछे 2 किमी प्रति सेकंड की गति से चांद का चक्कर लगाता रहेगा।

अभी विक्रम लैंडर 119 किमी की एपोजी और 127 किमी की पेरीजी में चक्कर लगा रहा है। चंद्रयान-2 तीन हिस्सों से मिलकर बना है – पहला- ऑर्बिटर, दूसरा- विक्रम लैंडर और तीसरा- प्रज्ञान रोवर। विक्रम लैंडर के अंदर ही प्रज्ञान रोवर है, जो सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बाहर निकलेगा।