Categories: इंडिया

धरती को छोड़ चंद्रमा की तरफ बढ़ा चंद्रयान-2

<p>चंद्रयान-2 अपने मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहा है। अब वह दिन भी दूर नहीं है जब चंद्रयान-2 चंद्रमा पर उतरेगा। आज तड़के 2:21 बजे चंद्रयान-2 धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की तरफ आगे बढ़ने लगा है। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन ने ट्रांस लूनर इंजेक्शन प्रक्रिया के तहत इसे पूरा किया। चंद्रयान 2 अब चंद्रमा से 3.84 किलोमीटर दूर है। उम्मीद की जा रही है कि ये अगले 7 दिनों में यानी 20 अगस्त को चंद्रमा के और करीब पहुंच जाएगा। इसके बाद 7 सितबंर को ये चांद की सतह पर उतर जाएगा। ट्रांस लूनर इंजेक्शन प्रक्रिया के दौरान स्पेसक्राफ्ट का लिक्विड इंजन 1,203 सेकंड के लिए फायर किया गया। इसके बाद 22 दिन तक धरती की कक्षा में रहने के बाद चंद्रयान 2 चांद की ओर निकल पड़ा।</p>

<p>बता दें कि 3850 किलोग्राम के चंद्रयान-2 में तीन हिस्से हैं, जिसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर है। अभियान के तहत 22 जुलाई को प्रक्षेपण कार्यक्रम के बाद सात सितंबर को यह चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद अब तक पांच बार प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है।</p>

<p>चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद सभी भारतीयों को उस पल का इंतजार है, जब ये स्वदेशी यान सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचेगा। चंद्रयान-2 के साथ ऑर्बिटर भी गया है जो चंद्रमा की परिक्रमा करेगा और रोवर तथा इसरो के बीच संपर्क बनाए रखेगा। इसरो ने बताया था कि ऑर्बिटर एक साल तक चंद्रमा का चक्कर लगाएगा, लेकिन अब इसके दो साल तक काम करने का अनुमान लगाया जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

20 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago