Follow Us:

Mission Chandrayaan-2: आज 2 बजकर 43 मिनट पर होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वकांशी मिशन चंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसरो ने रविवार शाम 6 बजकर43 बजे से चंद्रयान-2 लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू कर दी थी। इस उल्टी गिनती के दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणाली की जांच की जा रही है और रॉकेट के इंजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईंधन भरा जा रहा है। आज दोपहर सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र, श्रीहरिकोटा से 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च होगा।

सोमवार दोपहर को चंद्रयान-2 ले जाने वाले भारत के रॉकेट जीएसएलवी -एमके3 का प्रक्षेपण देखने के लिए 7,500 लोगों ने इसरो में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। लॉन्च देखने के लिए विभिन्न स्थानों के लोगों ने पंजीकरण कराया है।