इंडिया

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 मजदूरों की मौत, 12 मजदूर घायल

डेस्क। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मुसुनुरू गांव में ये फैक्ट्री स्थित है। आग में झुलसने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 12 लोगों के झुलसने से घायल होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है, हालांकि आग के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं। इतना जरूर है कि यहां धमाके की बात भी कही जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर कच्चे के माल की डिलीवरी होती थी। कंटेनर लीक होने के कारण फैक्ट्री में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना में 12 लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मुआवजे का ऐलान किया है। रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने इस घटना पर शोक जताया है।

वहीं इस हादसे में पीएम मोदी और राज्य के सीएम और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें कहा, ‘एलुरु में केमिकल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।’

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

8 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

8 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

15 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

15 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago