Follow Us:

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

डेस्क |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई कार्यसमिति की शनिवार से हैदराबाद में शुरू हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस बैठक में पहला शोक प्रस्ताव केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के देहांत पर पारित किया गया है।

दूसरा प्रस्ताव मणिपुर में हुई हिंसा पर पारित हुआ। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं तीसरा प्रस्ताव हिमाचल की आपदा पर हुआ। सुक्खू ने कांग्रेस कार्यसमिति को प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा और सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रियंका गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ जगह मिली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से राजनीतिक और प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया। सुक्खू ने बैठक की औपचारिक शुरूआत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की।