इंडिया

पैंगोंग त्सो लेक पर पुल का निर्माण कर रहा चीन, विदेश मंत्रालयल ने रखा सरकार का पक्ष

भारत चीन के बीच सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन लगातार उकसाने वाली हरकतें कर रहा है। अब चीन अपनी सेना की आवाजाही के लिए पैंगोंग त्सो लेक पर एक पुल का निर्माण कर रहा है। ये पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिण किनारों को जोड़ेगा। इस पुल के बनने से चीनी सेना दोनों तरफ कम से कम समय में पहुंच सकेगी। वहीं झील के दोनों झोरों की दूरी 200 किलोमीटर से घटकर 40 से 50 किलोमीटर हो जाएगी। पैंगोंग त्सो झील का एक तिहाई हिस्सा भारत के लद्दाख और बाकी तिब्बत में पड़ता है।

उधर, पैंगोंग त्सो लेक पर चीन के पुल बनाए जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार का पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक पैंगोंग त्सो पर चीन उस इलाके में पुल का निर्माण कर रहा है, जो साठ साल से उसके अवैध कब्जे में है। भारत इस पर नजर रखे हुआ है। हमारे सुरक्षा हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार कदम उठा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने पिछले सप्ताह चीनी पक्ष द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण की रिपोर्टें देखी हैं। इस तरह के अप्रतिरक्ष्य क्षेत्रीय दावों का समर्थन करने वाली हास्यास्पद कवायद पर हमने अपने विचार व्यक्त किए थे। ओपन सोर्स इंटेलीजेंस ‘इंटेल लैब’ के मुताबिक चीन पैंगोंग त्सो लेक पर एक पुल तैयार कर रहा है, जिससे उसके सैनिक, झील के उत्तर और दक्षिण इलाकों में आसानी से आवागमन कर सकें।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago