<p>भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। ये चीनी सैनिक लद्दाख में मशहूर पानगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच पथराव हुआ और दोनों तरह के सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने दो इलाकों- फिंगर फोर और फिंगर फाइव में भारतीय सीमा में दाखिल होने का दो बार प्रयास किया। जब चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी पथराव किया।</p>
<p>वहीं, नयी दिल्ली में सेना के एक प्रवक्ता ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। गौरतलब है कि दोनों देशों में पहले से ही सिक्किम सेक्टर में डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में चीनी सैनिकों की इस हरकत से विवाद और बढ़ सकता है।</p>
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…