Categories: इंडिया

चीनी सेना ने 90वीं सालगिरह के बहाने भारत को दिखाई सैन्य ताकत

चीनी सेना की 90वीं सालगिरह के 2 दिन पहले चीन ने परेड कर अपना दम दिखाया है। रविवार सुबह उत्तरी चीन के झुर्येई ट्रेनिंग बेस में एक सैन्य परेड का आयोजन किया गया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन पार्टी अगले सप्ताह अपनी 90वीं वर्षगांठ मनाएगी, लेकिन उससे पहले ही इस परेड का आयोजन किया गया। चीन ने इस परेड के बहाने भारत को अपनी  सैन्य ताकत दिखाई है।

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिष्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के जनरल सचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के साथ मिलकर सैनिकों का निरीक्षण किया। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा कि पीएलए को अपनी तैयारी बढ़ानी चाहिए और युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

इससे पहले चीनी सेना भारत सीमा से सटे तिब्बत के इलाके में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास करती देखी गई थी।

वहीं, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को लिखा था कि डोकलाम का मसला चीन-भूटान सीमा विवाद है। इसमें भारत को तीसरे पक्ष के रूप में दखल देने का कोई हक नहीं है।

अखबार ने आगे लिखा है कि नई दिल्ली के हिसाब से उसका यह तर्क है तो उसके लिए खतरनाक होगा क्योंकि कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान कहेगा तो चीन की सेना वहां के विवादित एरिया में घुस जाएगी जिसमें जम्मू- कश्मीर भी शामिल है। चीन ने कहा कि भूटान ने भारत से कई मदद नहीं मांगी है फिर भारत वहां पर टांग क्यों अड़ा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago