Categories: इंडिया

उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा

<p>उत्तराखंड के बाराहोती में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की है। सिक्किम सीमा पर डोकलाम में चीनी सैनिकों के घुसपैठ को लेकर भारत और चीन में जारी तनातनी के बीच उकसाने वाली यह घटना सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन की सरकार से इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताई है।</p>

<p>&nbsp;भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा से एक दिन पहले 25 जुलाई को सुबह नौ बजे चीनी सैनिक 800 मीटर से एक किलोमीटर भीतर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। चीनी सैनिक भारतीय सीमा में दो घंटे तक रहे। वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के विरोध के बाद चीन के सैनिक वापस लौट गए थे।&nbsp;</p>

<p>विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, चीनी सेना के 200 से 300 जवानों ने घुसपैठ की थी। इस इलाके को चीनी सेना विवादित बताती है। ITBP के जवान इस इलाके में गश्त लगाते हैं। यहां उन्हें सादे कपड़ों में बगैर हथियार के गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।</p>

<p>ऐसा पहली बार नहीं है, जब चीनी सेना के जवान इस इलाके में घुस आए हों। दोनों देशों की सेना के जवान साल में एक बार मौजूदगी दिखाने के लिए यहां गश्त लगाते हैं। जून में इस इलाके में दो चीनी हेलिकॉप्टर भी देखे गए थे। करीब पांच मिनट बाद यह चीन की तरफ वापस लौट गए थे। भारत ने हेलिकॉप्टरों से गश्त पर आपत्ति जताई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

34 mins ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

1 hour ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

2 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

4 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

4 hours ago