Follow Us:

सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी बेईं नदी के पानी-पीने के कारण खराब हुई है..

डेस्क |

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी बेईं नदी के पानी-पीने के कारण खराब हुई है. जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उनको दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान से अस्‍पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. भगवंत मान को गुरुवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से छुट्टी के समय उनकी पत्नी और बहन भी साथ थे.

आपको बता दें कि भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं. वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं. वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं.