इंडिया

अभी और गिरेगा तापमान, बढ़ती ठंड को लेकर आया मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके और मध्य प्रदेश में ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में पंजाब और पड़ोसी इलाकों के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिहार से उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ता दिख रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी कम हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

24 जनवरी को बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट/भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज/बिजली/ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 25 जनवरी तक पूर्वोत्तर भारत में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड में अलग-अलग गरज/बिजली/ओलावृष्टि को सकती है।

IMD के वैज्ञानिक ने कहा, “हिमालय की दिशा से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण भारी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 24 जनवरी को इन क्षेत्रों में ठंडे दिन रहने की संभावना है। 25-27 जनवरी को इन इलाकों में शीत लहर की संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago