Categories: इंडिया

प्यार करने वाले स्टूडेंट्स को निकाल नहीं सकता कॉलेज: हाईकोर्ट

केरल हाई कोर्ट ने एक अनोखे मामले में फैसला सुनाया है। केरल हाई कोर्ट ने राज्य के एक कॉलेज द्वारा दो स्टूडेंट्स को निष्कासित करने के मामले में फैसला सुनाया। केरल के सीएचएमएम कॉलेज फॉर एडवांस्ड स्टडीज में पढ़ने वाली 20 साल की लड़की और 21 साल का लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे। उन्हें साल 2017 में कॉलेज से निष्कासित किया गया।

दोनों के परिवार वाले और कॉलेज उनके रिश्ते के खिलाफ थे। केरल राज्य में एक कॉलेज ने अपने दो स्टूडेंट्स को इसलिए निष्कासित कर दिया क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। कॉलेज में पढ़ने वाली एक 20 साल की लड़की और 21 साल के लड़के को सिर्फ इसलिए कॉलेज से निकाल दिया गया क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

इस मामले में हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की निजता का सम्मान होना चाहिए। ये व्यक्ति की निजता और स्वतंत्रता के खिलाफ है। साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान 'नैतिक पाबंदी' नहीं लगा जा सकता।

28 जून को इस मामले में चली सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि 'प्यार अंधा होता है और एक सहज मानव वृत्ति है। यह व्यक्तियों और उनकी स्वतंत्रता से जुड़ा है। आगे कोर्ट ने कहा कि कॉलेज इस बात पर छात्रों पर कोई अनुशासनात्मक कार्यवाई नहीं कर सकता। आगे कोर्ट ने ये भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दो लोगों के व्यक्तिगत संबंध से किसी भी तरह माहौल प्रभावित होता है।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

21 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

36 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

42 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago