Follow Us:

दूसरों को हंसाने वाले ‘गुत्थी’ की हार्ट सर्जरी, शिमला में की थी वेब सीरीज की शूटिंग

डेस्क |

दूसरों को हंसाने वाले कपिल शर्मा के कॉमिडी शो में डॉ. मशहर गुलाटी से लेकर गुत्थी तक कई किरदार निभाने वाले ऐक्टर सुनील ग्रोवर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सुनील ग्रोवर को क्या दिक्कत हुई, जिसके कारण हार्ट सर्जरी करनी पड़ी। सुनील ग्रोवर की जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट सर्जरी की खबर आई तो फैंस उनके जल्दी ठीक होने और घर वापसी की दुआएं करने लगे। एक शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस सुनील ग्रोवर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं और अकसर ही फनी वीडियोज और पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो के अलावा कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में उनकी ऐक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।

सुनील ग्रोवर कुछ दिन पहले शिमला में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे और वहां से उन्होंने एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।