Follow Us:

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर PM के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। दरअसल, शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मीम शेयर किया। उन्होंने इस मीम में मोदी के फॉलोअर्स को कथित तौर पर भक्त कहा और इसके आगे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसे पढ़कर कोई भी शर्मिंदा हो जाए।  

दिग्विजय सिंह ने जो मीम में मोदी की तस्वीर के साथ तीन लाइनें लिखी हैं। इसमें लिखा है, 'मेरी 2 उपलब्धियां: 1- भक्तों को चु… बनाया, 2- चु… को भक्त बनाया।' इस ट्वीट के साथ दिग्विजय सिंह ने यह भी जोड़ दिया कि यह उनका अपना नहीं है, लेकिन इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। 

कांग्रेस महासचिव ने इस मीम को बनाने वाले से माफी के साथ इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'मोदी बेवकूफ बनाने की कला में बेस्ट हैं।'  दिग्विजय की इस टिप्पणी से साफ है कि उनके निशाने पर पीएम मोदी ही थे।

बेशक दिग्विजय ने बेशक पोस्ट डालने के बाद माफी मांग ली, लेकिन किसी भी वरिष्ठ नेता की ओर से ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना कहां तक सही है। ये नेता कई लोगों के लिए आइडियल होते हैं अगर ये इस तरह की भाषा को प्रयोग करेंगे तो सोचो आम जन के सामने क्या आदर्श पेश करेंगे।