Follow Us:

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंक गांधी वाड्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नोताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। 71 वर्ष की उम्र में अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

राहुल गांधी ने जताया दुःख

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुःख

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अहमद पटेल के निधन से दुःखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा समय बिताया और जन सेवा की। तेज दिमाग के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले पटेल ने कांग्रेस को मजबूत बनाने में जो भूमिका निभाई उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनके पुत्र फैजल से बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले। पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक थे और लंबे समय तक उनके राजनीतिक सलाहकार रहे। उन्हें पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता था।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया शोक