Follow Us:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर 1 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी 30 जुलाई 2020 की शाम 7 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्हें नियमित टेस्ट और जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वार जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार डिस्चार्ज के समय गांधी की हालत स्थिर थी।