Follow Us:

भारत में 4 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 15 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख से पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में 306 मौतें और 15 हजार 413 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 4 लाख पार करते हुए 4 लाख 10 हजार 461 हो गई है जिसमें 1 लाख 69 हजार 451 सक्रिय मामले हैं और 2 लाख 27 हजार 756 लोग इस बीममममी से रोगमुक्त हो गए हैं।

दिल्ली ने कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर के तौर पर मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। 12 जून के बाद से दिल्ली में हर दिन 2 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। ये वो स्थिति है जहां मुंबई अभी तक नहीं पहुंचा है। 18 जून को दिल्ली और चेन्नई दोनों में ही मुंबई की तुलना में अधिक केस दर्ज किए गए।