Follow Us:

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2 लाख 83 हजार बीमार

डेस्क |

देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। 24 घंटे में 2,83,499 मामले सामने आए। इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.15 लाख है। कुल केस 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को देश में 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3,37,704 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3,47,254 लोग संक्रमित मिले थे। यानी शुक्रवार से लगातार कोरोना केस में गिरावट आ रही थी।

केरल में नए केस में तेजी आई है। 55,475 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,226 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई। सोमवार को मुकाबले नए केस 25,249 बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 26,514 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 30,710 मरीज ठीक हुए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक कुल 57.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,141 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,85,365 है। पॉजिटिविटी रेट 47.72% से बढ़कर 49.41% हो गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 33,914 नए केस मिले। 86 लोगों की मौत हुई और 30,500 मरीज ठीक हुए। सोमवार के मुकाबले नए केस 5,628 बढ़े हैं। रविवार को राज्य में कोविड-19 के 28,286 नए केस मिले थे। 36 लोगों की मौत हुई थी और 21,941 मरीज ठीक हुए थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 3.02 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 71.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,237 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.66% है।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 11,529 लोग संक्रमित पाए गए। 18,875 लोग ठीक हुए और 15 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले सोमवार को 11,020 लोग संक्रमित पाए गए थे। 10,836 लोग ठीक हुए थे और 17 मौतें दर्ज की गईं थी। अब तक राज्य में 19.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,088 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 86,563 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में 6028 नए केस दर्ज किए गए और 31 लोगों की मौत हुई। 9,127 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को 5,760 नए केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों की मौत हुई थी। 14,836 लोग ठीक भी हुए थे। अब तक राज्य में 18.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.35 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,681 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.55% पर आ गया है।