इंडिया

कोरोना के मामले घटे, फरवरी में सबसे ज्यादा मौतें

देश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। ऐसे में फरवरी के महीने में कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला है। शुक्रवार को कोरोना से मौत की तादाद 15,000 के आंकड़े को पार कर गई, जो जनवरी (14,752) से ज्यादा है। इतना ही नहीं, पिछले साल जुलाई के बाद बीते सात महीनों में सबसे ज्यादा मौतें फरवरी में दर्ज की गई हैं। हालांकि इस आंकड़े में एक पेच है। फरवरी के महीने में कोविड मौतों के इस आंकड़े में पहले हुई मौतें भी शामिल की गई हैं।

कोरोना की पहली दो लहर के समय महामारी से हुई जिन मौतों को अब तक रिकॉर्ड में नहीं लिया गया था, उन्हें फरवरी के महीने में जोड़ा गया है। इस तरह से देखें तो फरवरी में (8673) केवल 58 प्रतिशत मौतें हाल के दिनों में हुई हैं। बाकी 6,329 मौतें पहले के महीनों में हुईं और इस महीने में उसे जोड़ा गया है।

पहले की ज्यादातर मौतों में करीब 6217 अकेले केरल में रिकॉर्ड की गई हैं। यह राज्य कोविड से मौतों के दावे की जांच कर रहा है और आधिकारिक आंकड़ों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मुआवजा दिया जा रहा है। इसके उलट, गुजरात जैसे राज्यों में कोविड से मौत के आधिकारिक आंकड़े दावों से अलग हैं।

फरवरी में अब तक दर्ज मौतों के आंकड़े जुलाई के बाद सबसे ज्यादा हैं, जब घातक दूसरी लहर के समय 24,897 मौतें दर्ज की गई थीं। कोविड से एक महीने में सबसे ज्यादा मौतें मई के महीने में दर्ज की गई थीं। दूसरी लहर के पीक के समय यह आंकड़ा 1,19,183 मौतों का था।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

43 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

54 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago