इंडिया

देश में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में ढाई लाख के करीब केस

देश में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से बेहद भयावह रहा। बुधवार को 2 लाख 45 हजार 525 नए कोरोना संक्रमित मिले। 84,479 लोग ठीक हुए जबकि 379 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 61 हजार 721 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 11.10 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार पहुंचा है।

वहीं, नए संक्रमितों 52 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 1.93 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.63 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.47 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,036 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.22% हो गया है। जो कि पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 मई को राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 25% दर्ज किया गया था।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

29 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

32 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago