इंडिया

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 6.42 पहुंची संक्रमण दर

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 1011 मामले मिले हैं। वहीं, संक्रमण दर उछलकर छह फीसदी पार करते हुए 6.42 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 जनवरी को 6.4 फीसदी संक्रमण दर थी। नए मामलों के साथ एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक दिन में कुल 15,642 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। वहीं, 817 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। होम आइसोलेशन में 3067, अस्पतालों में 121, आईसीयू में 32, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 30 व वेंटिलेटर पर चार मरीज भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 4168 है, जबकि 670 कंटेनमेंट जोन हैं। रविवार को 1,083 मामलों के साथ 4.48 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई थी।

वहीं, शनिवार को 1,094 नए मामले मिले थे, जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक थे। शुक्रवार को संक्रमण दर 4.64 फीसदी और दो मौत के साथ 1,042 मामले दर्ज किए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को 4.71 फीसदी संक्रमण दर और एक मौत के साथ 965 नए मामले मिले थे।

उधर, नोएडा में भी कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 120 नए मामले आए हैं। चिंता वाली बात ये है कि जिले में प्रदेश के 55 फीसदी मामले मिले हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 656 हो गई है। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1277 है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

13 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

28 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

40 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

52 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago