Follow Us:

भारत में साढ़े 6 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना वायरस का कहर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े 6 लाख के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए और 442 मौतें हुई। देश में अबतक 6 लाख 48 हजार 315 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18 लाख 655 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 94 हजार 227 हो गई है।

वहीं, अगर दुनिया की बात की जाए तो कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका में 28 लाख 90 हजार 588, ब्राजील में 15 लाख 43 हजार 341 और रूस में 6 लाख 67 हजार 883 में हैं। लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।