Follow Us:

देश में 89 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा, 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामले दर्ज़

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 45 हजार 576 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 585 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख 58 हजार 484 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 83 लाख 83 हजार 603 है। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 493 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 5 लाख से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 43 हजार 303 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3 हजार 502 की वृद्धि हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 31 हजार 578 है।