Follow Us:

करीब 5 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 407 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की कुल संख्या 5 लाख के करीब पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17 हजार 296 नए मामले सामने आए और 407 लोगों की मौत हुईं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 4 लाख 90 हजार 401 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 15 हजार 301 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 85 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका में 25 लाख 02 हजार 311, ब्राजील में 12 लाख 33 हजार 147, रूस में 6 लाख 13 हजार 994 हैं। वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।